11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जेएनवीयू: पूरक परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन अब 20 तक
Play video

जेएनवीयू: पूरक परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन अब 20 तक

- विवि ने बढ़ाई तिथि, चार गुणा परीक्षा शुल्क लगेगा
Google source verification

 

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर एवं संभाग के जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, पाली एवं बाड़मेर जिले के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के जेएनवीयू पाठ्यक्रम से संचालित बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए और एलएलबी अन्तिम वर्ष की पूरक के परीक्षा आवेदन करने की तिथि 20 सितम्बर तक बढ़ाई जा रही है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम बिश्नोई ने बताया कि पूरक परीक्षाओं के आवेदन गुरुवार तक चार गुणा परीक्षा शुल्क के साथ जमा करवा सकते हैं। उपरोक्त सभी कक्षाओं के प्रवेश पत्र कल शाम तक ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।
एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितम्बर से प्रस्तावित है। इनकी विस्तार से प्रश्न पत्रवार समय सारणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। केवल उन्ही परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिन्होंने परीक्षा आवेदन की हार्डकापी ऑनलाइन सत्यापित एवं प्रमाणित करवाकर परीक्षा शाखा में जमा करवाई है।