11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
काउंसलिंग में पदस्थापन पर फूट पड़ा शिक्षिकाओं का रोष, नाराज होकर किया बहिष्कार
Play video

काउंसलिंग में पदस्थापन पर फूट पड़ा शिक्षिकाओं का रोष, नाराज होकर किया बहिष्कार

पूरा जिला खोला जाने के बजाए और दूर के स्थानों पर पदस्थापन किए जाने पर शिक्षिकाओं ने खासा रोष जाहिर किया।
Google source verification

जोधपुर. डीईओ माध्यमिक प्रथम की 6-डी में चयनित लेवल-1 के शिक्षकों की काउंसलिंग गुरुवार सुबह रामस्वरूप गणेशी देवी चिलका राबाउमावि में हुई। इसके शुरू होने से पहले ही यह काउंसलिंग विवाद की भेंट चढ़ गई। इस काउंसलिंग में विधवा शिक्षिकाओं को दूरस्थ स्थानों पर पदस्थापित कर दिया गया। इससे नाराज होकर शिक्षिकाओं ने इसका बहिष्कार कर दिया। इस संबंध में डीओ का कहना है कि यदि शिक्षिकाएं क्रमानुसार पदस्थापन वाले स्कूल को ज्वाइन नहीं करती है तो शाम को इस बारे में ऑर्डर जारी किए जाएंगे। शिक्षिकाओं ने कहा कि पदस्थापन के लिए सिर्फ चार ब्लॉक खोले गए। पूरा जिला खोला जाने के बजाए और दूर के स्थानों पर पदस्थापन किए जाने पर शिक्षिकाओं ने खासा रोष जाहिर किया। इसमें इन शिक्षकों का माध्यमिक शिक्षा में पदस्थापन किया जाना था।