10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
छोटी बच्ची का खूबसूरत नृत्य सब देखते ही रह गए
Play video

छोटी बच्ची का खूबसूरत नृत्य सब देखते ही रह गए

जोधपुर में शिवम नाट्यालय की ओर से मेडिकल कॉलेज में भरत नाट्यम नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम हुआ। प्रोग्राम में दस साल की मनस्वी चौधरी ने लुभावना भरत नाट्यम नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 07, 2018

जोधपुर. यह उत्तर में दक्षिण की संस्कृति का खूबसूरत समां था। शहर में एक नन्ही मुन्नी बच्ची एक बच्ची इतना अच्छा और बड़ी तेज रफ्तार से मंत्रचालित सी जादुई अंदाज में नृत्य कर रही थी और लोग दांतों तले अंगुलियां दबा रहे थे। दीक्षित और प्रशिक्षित नृत्यांगनाएं भी तालियां बजा रही थीं तो सधे हुए कलाकार भी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे। यह शहर की संस्था शिवम नाट्यालय की ओर से मेडिकल कॉलेज सभागार में भरत नाट्यम नृत्य की शानदार प्रस्तुति का नजारा था। यहां दस वर्षीय मेधावी नर्तकी मनस्वी चौधरी ने खूबसूरत और आकर्षक नृत्य दिखा कर दर्शकों को अभिभूत कर दिया। नन्ही नृत्यांगना ने सधे हुए स्टैप्स और विषय और भाव के अनुरूप भाव भंगिमाओं के संग नृत्य पेश किया तो दर्शक भावविभोर हो उठे। मेडिकल कॉलेज सभागार बार-बार करतल ध्वनि से गूंजता रहा।