10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सीएम के गृह जिले में मरे एक ही परिवार के ग्यारह सदस्यों के शव की कोविड-19 जांच आई नेगेटिव
Play video

सीएम के गृह जिले में मरे एक ही परिवार के ग्यारह सदस्यों के शव की कोविड-19 जांच आई नेगेटिव

- लोड़ता हरिदासोता के ट्यूबबवेल पर 11 जनों की मृत्यु का मामला- महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में बोर्ड से पोस्टमार्टम- जोधपुर में सूंथला स्थित भील समाज के श्मशान स्थल में होगा सामूहिक अंतिम संस्कार
Google source verification

जोधपुर. सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले के लोड़ता हरिदासोता के ट्यूबबवेल पर जहरीले इंजेक्शन से मरे एक ही परिवार के ग्यारह सदस्यों के शव की कोविड-१९ जांच नेगेटिव आयी हैं। रविवार को कोविड-19 जांच के लिए नमूने लिए गए थे। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। सभी शवों का सूंथला स्थित भील समाज के श्मशान स्थल में सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह है मामला
पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक नर्स बेटी ने बीती रात पहले नींद की गोलियां और बाद में जहरीले पदार्थ के इंजेक्शन लगाकर माता-पिता समेत परिवार के दस सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद खुद भी जहर का इजेंक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पाकिस्तानी विस्थापित परिवार के इन 11 लोगों के शव रविवार सुबह जिले के देचू थानान्तर्गत लोड़ता हरिदासोत गांव में एक खेत के मकान (पड़वे) में पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल कडिय़ां जोडक़र सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ये है मृतक
पुलिस के अनुसार सिंध पाकिस्तान के सांगढ़ जिले से पांच साल पहले आकर लोड़ता हरिदासोत गांव में खेतीहर मजदूर के रूप में काम कर रहे बुद्धाराम (75) पुत्र पूनाराम, पत्नी अंतरादेवी (70), पुत्र रवि (35), पुत्री लक्ष्मी (40), प्रिया उर्फ प्यारी (25) व सुमन (22), पौत्र दयाल (11), दानिश (10) व पौत्री दीया (5), नवासा तैन (12) पुत्र सूरजाराम और नवासी मुकद्दश (17) के शव पड़वे में मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। बुद्धाराम का पुत्र केवलराम सुरक्षित बचा है। वह रात को खेत में रखवाली करने गया था और रेत के टीले पर सो गया। सुबह पड़वे में परिवार के सभी सदस्यों को मृत देखकर उसने रिश्तेदार व परिचितों को सूचना दी।