10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: दो दिन के बाद फिर अच्छी बरसात की उम्मीद
Play video

Jodhpur: दो दिन के बाद फिर अच्छी बरसात की उम्मीद

- मौसम की बेरुखी ने किया हलकान
Google source verification


जोधपुर. थार प्रदेश में मानसून अभी सक्रिय है। मारवाड़ के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से तेज बरसात का मौसम बना रहा। जोधपुर में दिनभर घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद मंगलवार से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है जो दिन रहेगा।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा रहा। इस दौरान छींटे भी गिरे। हवा में 78 से 90 फीसदी आद्र्रता रहने से शहरवासी दिनभर उमस से परेशान रहे। दोपहर में तापमान 33.5 डिग्री रहा लेकिन उमस पसीने निकाल रही थी। शाम को हवा बहने से खुले स्थान पर तपिश से कुछ राहत रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.9 व अधिकतम 37.5 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 26.5 व दिन का 36.3 डिग्री मापा गया।