
जोधपुर. वीर शिरोमणि मुकनदास खीची का 386वां जयन्ती समारोह सोमवार सुबह 11 बजे सूचना केन्द्र के मिनी ऑडिटोरियम में मनाया गया। संयोजक करणसिंह उचियारड़ा ने बताया कि समारोह के अतिथि राज्यबीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर व पूर्व न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास थे। इस अवसर पर ख्यातिप्राप्त इतिहासकार प्रो जहूर खां मेहर ने मुकन दास के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए इतिहास के अनछुए पहलुओं को उजागर किया। इस क्रम में पूर्व न्यायधीश ने भी एक गीत प्रस्तुत कर मारवाड़ की स्वामी भक्ति के बारे में बताया और मारवाड़ के सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।