
जोधपुर. शहर में कोरोना एक बार फिर अपना असर दिखाने लगा है, लेकिन शहरवासी इससे बेखौफ होकर बिना मास्क घूमते नजर आने लगे है। शनिवार को गिरदीकोट रोड पर एक बारात निकाली। जिसमे बाराती बिना मास्क के नजर आए। ऐसे में ये लापरवाही कोरोना संक्रमण को न्योता देती नजर आयी।