10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सडक़ों पर फूटा महिलाओं का रोष, पेयजल किल्लत के चलते मटका फोड़ किया प्रदर्शन
Play video

सडक़ों पर फूटा महिलाओं का रोष, पेयजल किल्लत के चलते मटका फोड़ किया प्रदर्शन

उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Google source verification

फोटो व वीडियो : एस के मुन्ना/जोधपुर. कटला बाजार स्थित अचल नाथ मंदिर के पास पानी की समस्याओं को लेकर गुरुवार को क्षेत्रवासियों का रोष आखिरकार फूट पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शिकायत की कि करीब दो महीनों से क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्याएं बनी हुई है लेकिन अभी तक इस समस्या को लेकर किसी ने भी कोई समाधान नहीं किया है। क्षेत्र के वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया जाता रहा है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा। ऐसे में महिलाओं ने ही रास्ता रोककर प्रदर्शन कर समस्या को दूर करने की मांग रखीं। इस दौरान महिलाओं ने यातायात पुलिस की ओर से रखे गए बैरीकैड्स रख कर मटके फोड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।