4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर

क्रूरता की हद पार… बस चालक ने मवेशी को बेरहमी से कुचला, देखें VIDEO

Crime News: कांकेर में गोवंश के एक्सीडेंट के मामले में कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हादसा शुक्रवार की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच जिला अस्पताल के सामने संतोषी मंदिर के पास हुआ था।

Google source verification

Crime News: कांकेर में गोवंश के एक्सीडेंट के मामले में कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हादसा शुक्रवार की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच जिला अस्पताल के सामने संतोषी मंदिर के पास हुआ था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

शांतिनगर में रहने वाले प्रदीप कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि हरे रंग की पायल बस के चालक ने गाय को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर कांकेर थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसएसपी आईके एलिसेला, एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसीन खान के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

मुखबिर से सूचना मिलने पर दुर्ग के शंकर नगर में रहने वाले राकेश सोनी (47) और दुर्ग के ही डिपरापारा में रहने वाले इरफान खान (42) को माकड़ी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। इसके बाद आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर अलग से धारा 126(2), 135(2), 170 के तहत इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई टीआई मनीष नागर के नेतृत्व में सुरेश भुआर्य, श्रवण ठाकुर, राकेश बघेल, देवदत्त कडियाम और पेट्रोलिंग टीम ने की।