14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर
CG News: ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और भक्ति गीतों के साथ किया अंतिम संस्कार, देखें Video
Play video

CG News: ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और भक्ति गीतों के साथ किया अंतिम संस्कार, देखें Video

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मांडाभर्री गांव में ग्राम मुखिया गिरवर पांडे की अंतिम यात्रा भजन, संगीत और बाजे-गाजे के साथ निकाली गई।

Google source verification

CG News: आमतौर पर किसी की मृत्यु के बाद घर और गांव में मातम का माहौल होता है, लेकिन कांकेर जिले के मांडाभर्री गांव ने एक अनोखी परंपरा पेश की। यहां ग्राम पटेल गिरवर पांडे के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा भजन, संगीत और बाजे-गाजे के साथ निकाली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन जीवन की अस्थायीता और आत्मा की शाश्वतता का संदेश देने के लिए किया गया। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपने मुखिया को गीत-संगीत की धुनों पर हंसते-हंसते विदा किया। गिरवर पांडे का निधन बीमारी के चलते हुआ था। उनकी अंतिम यात्रा में जहां आमतौर पर शोक होता है, वहीं यहां भक्ति गीत और संगीतमय माहौल रहा, जिसने इस विदाई को यादगार और चर्चा का विषय बना दिया।