10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर

Viral Video: No Parking में शिक्षिका ने खड़ी की स्कूटी, तो पुलिस ने लगाया लॉक फिर… जमकर हुआ हंगामा

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में एक सकूटी सवार महिला ने गुरुवार को बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। उसने अपनी स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी कर दी।

Google source verification

Viral Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया। जहां यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी एक स्कूटी को लॉक कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज महिला ने स्कूटी को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया और खुद भी वहीं खड़ी हो गई। इसके बाद सड़क पर मौजूद लोगों में से किसी ने महिला का वीडियो बना लिया।

दरअसल सड़कों के किनारे लगे दुकानों से सामान लेने के चक्कर में शिक्षिका ने अपनी एक्टिवा सड़क पर खड़ी कर दी थी। जहां से शिक्षिका ने एक्टिवा खड़ी की थी, वहां से एक बैलगाड़ी गुजरी थी जिसके पहिए से आए निशान पार्किंग की पट्टे के तरह दिख रहे थे। इसे पार्किंग पट्‌टी समझ शिक्षिका ने एक्टिवा खड़ी कर दी थी। लौटकर उसने देखा कि, उसकी स्कूटी पर पुलिस ने पिछले चक्के में बड़ा सा लॉक लगा दिया।

बस फिर क्या था, महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने आव देखा न ताव बस अपनी स्कूटी घसीटकर सड़क के बीचोबीच खड़ी कर दी और खुद भी बीच सड़क पर स्कूटी के पास ही खड़ी हो गई। महिला की इस हरकत ने यायात में बाधा उत्पन्न कर दी। आने-जाने वाला हर सख्श रुककर माजरा जानने की कोशिश करने लगा, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की नौबत आ गई।

वायरल हुआ वायरल

वीडियो में दिखाई दे रही महिला बीच सड़क पर स्कूटी लिए खड़ी नज़र आ रही है। इस दौरान महिला के आस-पास से कई सारी गाड़ियां गुज़रती नजर आ रही है। हालांकि, पास से निकलने वाली गाड़ियों की रफ्तार इतनी नहीं थी कि महिला को कोई चोट लग पाए, लेकिन इस तरह से बीच रोड पर खड़ा होना खतरे को बुलावा देना है। बाद में ट्रैफिक पुलिस को खबर दी गई. जिसके बाद महिला रोड से हटी।