24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
‘हिंदू या मुसलमान, कलमा सुनाओ’, फिर आतंकियों ने शुभम को मारी गोली, पत्नी ने सुनाई आंखों देखी
Play video

‘हिंदू या मुसलमान, कलमा सुनाओ’, फिर आतंकियों ने शुभम को मारी गोली, पत्नी ने सुनाई आंखों देखी

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। चाचा नरेंद्र ने मुखाग्नि दी। पिता बगल में खड़े होकर रोते रहे।
Google source verification

कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने रोते हुए आतंकी हमले की आंखोंदेखी बताई। उन्होंने कहा- मैं और शुभम मैगी खाने जा रहे थे। इसी दौरान एक आदमी पीछे से आया। उसने बंदूक साइड में रखकर शुभम से पूछा-हिंदू हो या मुसलमान? फिर कहा- अगर मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर दिखाओ। मैंने हंसते हुए उससे पूछा- क्या हुआ भइया?’ तब उसने मुझसे भी पूछा- हिंदू हो या मुसलमान? मैंने कहा- हिंदू हूं। इसके बाद उसने मेरे पति को गोली मार दी। पहले शुभम को मारा, फिर बाकी लोगों को भी गोली मार दी।