
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस की छवि को धूमिल करने और लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट कानपुर नगर ने एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, तीन आरक्षी सहित कुल 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण अंकित शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने करण को भी बताया कि इन पुलिसकर्मियों को क्यों निलंबित किया गया है।