
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज शुरू हुई।
शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न करने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार गस्त कर रहा था। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही थी। पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार ने डीएवी डिग्री कॉलेज सिविल लाइन सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने सॉल्वर गैंग के विषय में बताया कि ऐसे लोगों के ऊपर लगातार निगरानी रखी जा रही है एसटीएफ सहित कई टीमें लगी है। इस बार किसी ने भी दुस्साहस किया तो कठोरता कार्रवाई की जाएगी। जानते हैं अखिल कुमार ने क्या कहा?