
उत्तर प्रदेश के कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के मेडुवा गांव के पास सर्विस लेन में नोटों के कतरन का ढेर मिला है। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। नोटों के कतरन को जांच के लिए लैब भेजा गया है। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने पूरे मामले की जानकारी दी।