1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

देवी मां की 61 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा में झलकी श्रद्धा, बैण्ड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा में सजीव झांकियों ने मोहा

हिण्डौनसिटी. मां भगवती जागरण सेवा समिति की ओर से बुधवार शाम को देवी मां की चुनरी यात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजे साथ लाल पताकाएं थामे महिलाओं के 61 मीटर लम्बी चुनरी को थाम का निकलने से माहौल भक्तिमय हो गया। समिति की ओर से शाम को एक मेरिज गार्डन में झांकी सजा कर छप्पन भोग लगाया। वहीं रात में जगराता हुआ।

Google source verification

मोहन नगर स्थित दुर्गा माता शीश महल से चुनरी यात्रा शुरू होकर तहसील रोड, स्टेशन रोड, जगदम्बा मार्केट, जैन मंदिर रोड होते हुए जिला चिकित्सालय के पास काका पैलेस पहुंची। शोभायात्रा में 9 बालिकाओं को नव दुर्गा के रूप सजा कर झांकी निकाली गई। वहीं दुर्गा मां की एक अन्य सजीव झांकी भी सजाई गई। प्रमुख ध्वज व प्रधान कलश के लाभार्थी की अगुआई में निकली चुनरी यात्रा का पुष्प वर्षा व इत्र वर्षा से स्वागत किया गया। आयोजन स्थल देवी मां का दरबार सजाकर छप्पन भोग झांकी सजाई गई। झांकी दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालुओंं की आवक रही। जागरण में तडके तक भजन गायक व टी सीरीज कलाकारों में राजू बाबरा, दीक्षा शर्मा, निरंजन राजपूत, बेबी परी, अंकित अग्रवाल ने देवी मां के भजनों की प्रस्तुतियां दीं।