
karauli news हिण्डौनसिटी. पांचना बांध से एक दिन पहले हुई जल निकासी से शुक्रवार को भी गंभीर नदी में जल प्रवाह रहा। गांव कटकड़ की कॉजवे पुल के ऊपर से पानी बहन से दूसरे दिन भी हिण्डौन-गंगापुरसिटी सडक़ मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद रहा। एहतियात के तौर पर सदर थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर तैनात रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने बेरीकेड्स लगा व सडक़ पर पत्थर डाल का वाहनों का आवागमन रोक दिया। हालांकि इसके बावजूद लोग जोखिम लेकर बहाव के बीच बाइक से निकलते नजर आए। रात भर कॉजवे पुल पर कई फीट बहाव रहने के बाद शुक्रवार सुबह जल स्तर कम हो गया। लेकिन पुल की सडक़ क्षतिग्रस्त होने व बहाव जारी रहने से वाहनों का आवागमन बंद रहा है। सदर थाना के एएसआई महेशचंद मय जाप्ता के तैनात रहे। वहींं कटकड़ उपतहसील के नायब तहतसीलदार भी नदी के जलप्रवाह की स्थिति पर निगाह बनाए रहे। इधर रोडवेज की हिण्डौन डिपो ने दूसरे दिन भी गंगापुर मार्ग की बसों का संचालन करौली होते हुए किया। इससे बसों को 20 किलोमीटर का अधिक सफर करना पड़ा। वहीं यह सफर अधिक किराया चुकाने से यात्रियों की जेव पर भी भारी पड़ा। रोडवेज डिपो के प्रबंध संचालक ने बताया कि बामनवास-दिल्ली बस को शाम को श्रीमहावीरजी, खंडीप के रास्ते गंगापुरसिटी भेजा गया। वहीं भरतपुर व अलवर से गंगापुसिटी जाने वाली बसें हिण्डौन तक संचालित रहीं।