कासगंज। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को मस्जिदों में पहली जुमें की नमाज अता की गई। इस दौरान नमाज अता करने पहुंचे नमाजियों ने शहर के साथ साथ देश भर में शांति अमन चैन की दुआए मांगी। नमाज के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

अमन शांति की दुआ
यह तस्वीर है कासगंज की सबसे बड़ी जामा मस्जिद की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई हिंसक वारदात के बाद आज शुक्रवार को पहली जुमे की नमाज अता की गई। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा था। नमाज अता के दौरान नमाजियों ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर शहर के साथ साथ देश में अमन चैन और शांति की दुआएं मांगी। इस मौके पर दो समुदाय के बीच हुए दंगे को दुखद बताकर मृतक चंदन को भी अपना भाई बताया।