2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
भूखे रहकर लोको पायलटों ने चलाईं ट्रेनें, दी बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो
Play video

भूखे रहकर लोको पायलटों ने चलाईं ट्रेनें, दी बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

- दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जोन के सैकड़ों ट्रेन लोका पायलट 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर रहे। लोको पायलटों ने चेताया कि अब यह तो संकेत मात्र है यदि सरकार ने शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो रेल जाम करने के लिए पायलट बाध्य होंगे। - राजकोट-रीवा के के लोको पायलट संतोष कुमार, आरपी प्रजापति ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर हैं। - देशव्यापी आवाहन पर जोन के सभी लोको पायलट भूख हड़ताल पर रहे। भूखे रहकर लोको पायलट ट्रेनों को चला रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 16 Jul 2019, 11:49 AM IST

कटनी. दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जोन के सैकड़ों ट्रेन लोका पायलट 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर रहे। लोको पायलटों ने चेताया कि अब यह तो संकेत मात्र है यदि सरकार ने शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो रेल जाम करने के लिए पायलट बाध्य होंगे। राजकोट-रीवा के के लोको पायलट संतोष कुमार, आरपी प्रजापति ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर हैं। देशव्यापी आवाहन पर जोन के सभी लोको पायलट भूख हड़ताल पर रहे। भूखे रहकर लोको पायलट ट्रेनों को चला रहे हैं। जोन से लगभग 400 से अधिक लोको पायलट हड़ताल पर रहे। उनकी मांग है कि 1980 के फार्मूला के अनुसार उन्हें मंहगाई भत्ता दिया जावे एवं रेलवे का निजीकरण न किया जाए।

 

दो घंटे फंसी रही लिफ्ट, हलक में अटकी रही चार बच्चों की जान, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी लिफ्ट का मामला

 

40 डिग्री से अधिक तापमान में काम
लोको पायलटों ने बताया कि पॉवरों में 40 प्रतिशत से ऊपर तापमान रहता है। ऐसे में वे भूखे रहकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना था कि यदि भूखे रहने के कारण उनकी तबियत खराब होती है तो वे एक घंटे पहले कंट्रोल को सूचना दे देंगे, हालांकि ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। सरकार यदि उनकी मांगों को नहीं मानती है तो इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। लोको पायलटों ने कहा कि सरकार रेलवे का निजीकरण करके ठीक नहीं कर रहा है।

 

महानदी में हो रहा था रेत का अवैध खनन व परिहवन, एक दर्जन हइवा-ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

 

आरओएच शेड में विशाल आमसभा
एनएफआइआर व डब्ल्यूसीआरएमएस के आवाहन पर रेलवे के निजीकरण के विरोध में 10 जुलाई से रेल बचाओ पखवाड़ा चलाया जा रहा है। सोमवार को आरओएच शेड एनकेजे में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान कैलाशचंद रजक, अफसर हुसैन, संतोष यादव, महेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।