
Badwara police action on illegal sand transport
बड़वारा/कटनी. बड़वारा पुलिस ने रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की है। इस दौरान एक दर्जन हाइव, लोडर और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। थाना प्रभारी हरबचन सिंह ने बताया कि वाहनों को जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को मामला सौंपा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के ग्राम भुड़सा में महानदी के नाऊघाट से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच ट्रैक्टर जब्त किए। ब्रजेश केवट (27) ग्राम झांपी, गंगाराम कोल (24) निवासी ग्राम लमकना, सुरेश कोल (25) ग्राम भुड़सा, कोमल सिंह (23) ग्राम कछारी, सुनील कुमार कोल (21) ग्राम भुड़सा को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया। इसमें तीन बिना नंबर की ट्रैक्टर थीं और दो में ही नंबर था। कारवाही के बाद से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। बता दें कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं। खनन माफिया महानदी सहित अन्य नदी घाटों से रेत का अवैध खनन व परिवहन कर सरकार को लाखों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। वही मनमाने तरीके से अवैध खनन कर नदियों का अस्तित्व खत्म करने में जुटे हुए हैं।
हाइवा और डग्गी भी जब्त
बड़वारा पुलिस ने बड़वारा में भी जांच कार्रवाई की, जिसमें दो हाइवा और डग्गी वाहन रेत लोड जब्त किए हैं। चालकों द्वारा अवैध तरीके से रेत का परिवहन किया जा रहा था। थाना प्रभारी हरबचन सिंह ने बताया कि हाइवा क्रमांक एचआर 74-8300, एमपी 20 एचबी 4437, लोडर डग्गी वाहन क्रमांक एमपी 04-11 जीए 1195, एमपी 21 जी 2248, एमपी 21 जी 1789, एमपी 21 जी 2354, एमपी 20 एचबी 2819 को जब्त किया है।
जीआरपी ने दबोचा शातिर मोबाइल चोर
जीआरपी ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार संजय नामदेव पिता शिव शंकर (45) निवासी करही जिला सिंगरौली 23 मई को व्यवहारी स्टेशन में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पार कर दिया। पीडि़त ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी के प्रधान आरक्षक यूनिस खान ने बताया कि सीडीआर लोकेशन के आधार पर जीआरपी ने बबोल दाहिया (34) निवासी धनहा गढ़ाटोला रामपुर नइकिन जिला सीधी को 10 हजार रुपये कीमती मोबाइल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 60 हजार कीमती चार अन्य मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। यह आरोपी लगातार ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जिसे जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
16 Jul 2019, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.