6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

रीवा-इंदौर एक्सप्रेस में महिला यात्री का ट्राली बैग पार, एक लाख से अधिक का सामान व जेवरात चोरी, देखें वीडियो

इंदौर-रीवा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ चोरी की घटना हुई है। महिला की शिकायत पर जीआरपी कटनी ने प्रकरण दर्ज कर जांच डायरी बीना भेजी है। जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चड़ार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सपना सिंह परिहार इंदौर में विद्युत विभाग में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 08, 2019

कटनी. इंदौर-रीवा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ चोरी की घटना हुई है। महिला की शिकायत पर जीआरपी कटनी ने प्रकरण दर्ज कर जांच डायरी बीना भेजी है। जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चड़ार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सपना सिंह परिहार इंदौर में विद्युत विभाग में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। होमटाउन कटनी ट्रेन क्रमांक 11704 इंदौर-रीवा एक्सप्रेस में वह ट्रेन की एस-5 पर कटनी आ रही थीं। उज्जैन के आगे उनकी नींद लग गई। यात्रा के दौरान अज्ञात आरोपी ने ट्राली बैग पार कर दिया। ट्रॉली बैग में सोने की चैन, लॉकेट, अंगूठी सहित नए कपड़े मार्कसीट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे जिन्हें बदमाशों ने पार कर दिया है। महिला के अनुसार चोरों ने लगभग एक लाख रुपये का सामना पार किया है।

 

पांच दिन के लिए रद्द हुईं कटनी-चौपन पैसेंजर व मदनमहल-सिंगरौली इंटरसिटी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

 

कटनी पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
महिला जब बीना स्टेशन के समीप पहुंची तो देखा कि ट्राली बैग गायब था। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सहायक उपनिरीक्षक केएस जादौन प्रकरण दर्ज करते हुए जांच डायरी बीना भेजी है।