2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
नगर निगम का अजब कारनामा: एकांश को बना दिया आकाश, सिंह हो गए सोलंकी, देखें वीडियो
Play video

नगर निगम का अजब कारनामा: एकांश को बना दिया आकाश, सिंह हो गए सोलंकी, देखें वीडियो

-स्कूल में बच्चों का प्रवेश कराना हो या फिर उचित मूल्य की दुकान से भूख मिटाने के लिए राशन प्राप्त करना हो..., इसके लिए समग्र आइडी अनिवार्य कर दी गई है। इस आइडी का निर्माण शहरी क्षेत्र में नगर निगम में किया जा रहा है। - हैरानी की बात तो यह है कि यहां के ऑपरेटर ऐसी गड़बड़ी कर रहे हैं जिससे शहर के सैकड़ों लोगों परेशान हैं। - ऑपरेटर समग्र आइडी बनाने में लोगों के नाम से लेकर जाति और उम्र को ही बदल दे रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 16 Jul 2019, 11:03 AM IST

कटनी. स्कूल में बच्चों का प्रवेश कराना हो या फिर उचित मूल्य की दुकान से भूख मिटाने के लिए राशन प्राप्त करना हो…, इसके लिए समग्र आइडी अनिवार्य कर दी गई है। इस आइडी का निर्माण शहरी क्षेत्र में नगर निगम में किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां के ऑपरेटर ऐसी गड़बड़ी कर रहे हैं जिससे शहर के सैकड़ों लोगों परेशान हैं। ऑपरेटर समग्र आइडी बनाने में लोगों के नाम से लेकर जाति और उम्र को ही बदल दे रहे हैं। लेकिन जब समग्र आइडी बनकर आ जाती है तो फिर गलत चढ़ जाने से वह समग्र आइडी लोगों के लिए बेकार हो जा रही और फिर सुधार कार्य के लिए लोग चक्कर काटकर परेशान हैं। ऑपरेटरों की गलती का खामियाजा विद्यार्थी और शहरवासी भुगत रहे हैं। पत्रिका ने सोमवार को नगर निगम में इसकी पड़ताल की तो चौकाने वाले मामले सामने आए।

 

कमाल है… यहां कचरे से अफसर हो रहे मालामाल!, इस निगम में जारी है मनमानी का गजब खेल

 

हर जगह हो रही गड़बड़ी
यहां पर काम करने वाले ऑपरेटर यदि किसी का नाम रामलाल है तो उसे श्यामलाल कर दे रहे हैं। उम्र यदि 52 वर्ष है तो उसे 25 वर्ष कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं पति को पिता बता दे रहे हैं। कहीं पर पिता की उम्र बच्चों की उम्र से कम है तो कहीं पर पत्नी पति से 30 से 40 साल बड़ी है। इस गलती के कारण न तो बच्चों के स्कूल और कॉलेज में प्रवेश हो रहे हैं और ना ही राशन मिल रहा। इतना ही नहीं त्रुटि को सुधरवाने के लिए लोग एक-डेढ़ माह से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं।

ये है अजब-गजब मामले
केस 01
सोनी चौरसिया (38) निवासी सावरकर वार्ड ने बताया कि उनके बेटे का नाम एकांश चौरसिया है, लेकिन समग्र आइडी में आकाश कर दिया है। पति आशीष की उम्र भी 20 साल कर दी है। बच्चे स्कूल में परेशानी हो रही है। सुधार के लिए चक्कर काट रही है।

केस 02
शेर चौक निवासी श्रद्धा सोनी ने बताया कि समग्र आइडी में ऑपरेटरों द्वारा श्रद्धा की इंग्लिश स्पेलिंग पूरी गलत कर दी है। नाना हरि प्रसाद का नाम हरिशंकर कर दिया है। गलत नाम से समस्या हो रही है। सुधार कराने के लिए कई दिनों से परेशान है।

केस 03
नंदलाल लोहार निवासी इंद्रानगर पहरुवा का तो समग्र आइडी में पता ही गलत अंकित कर दिया है। पता सिंगरौली जिला बता दिया गया है, जिससे नंदलाल को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुधार के लिए परिवार परेशान है।

केस 04
देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समग्र आइडी में उनके पूरे परिवार के नाम में सोलंकी जोड़ दिया गया है। बच्चों के स्कूल में प्रवेश के लिए 200 रुपये खर्च कर एफीडेविड बनवाया है। अब राशन के लिए परेशान हो रही है।

 

डेड पॉवर को लेने जा रहा इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा, चार घंटे चला रेस्क्यू, प्रभावित रहा यातायात

 

केस 05
शहजाद अली ने बताया कि पिछले 15 दिन से बेटी शहीदा बानों के कॉलेज में प्रवेश के लिए परेशान हैं। समग्र आइडी में ऑपरेटरों ने सभी के नाम में मात्राएं गलत कर दी हैं। अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र से मैच नहीं हो रहा है, जिससे परेशानी हो रही है।

इनका कहना है
यह बहुत ही गंभीर विषय है। यदि लोगों के नाम में गलती की जा रही है तो तत्काल इस पर रोक लगाई जाएगी। बगैर सत्यापन के समग्र आइडी नहीं बनाए जाएगी। मंगलवार को संबंधितों से चर्चा कर सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।
शैलेंद्र शुक्ला, प्रभारी आयुक्त नगर निगम।