27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
स्वतंत्रता दिवस पर BJP नेता ने सफेद की जगह उड़ाया काला कबूतर, सोशल मीडिया में पोस्ट किया एडिटेड VIDEO
Play video

स्वतंत्रता दिवस पर BJP नेता ने सफेद की जगह उड़ाया काला कबूतर, सोशल मीडिया में पोस्ट किया एडिटेड VIDEO

Kawardha News: भाजपा नेता वीरेन्द्र साहू ने ध्वजारोहण के बाद शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए कबूतर उड़ाने की रस्म निभाई। मुख्य अतिथि ने सफेद कबूतर की जगह काले कबूतर आसमान में छोड़ा।
Google source verification

Viral Video: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गया। एक ओर मारपीट की घटना हुई तो दूसरी ओर मंच में काले कबूतर उड़ाने की घटना घटित हुई है।

दरअसल, ग्राम पंचायत गुढ़ा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति भाजपा नेता वीरेन्द्र साहू ने ध्वजारोहण के बाद शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए कबूतर उड़ाने की रस्म निभाई। मुख्य अतिथि ने सफेद कबूतर की जगह काले कबूतर आसमान में छोड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

पूरे कार्यक्रम का वीडियो वीरेंद्र साहू अपने सोशल मीडिया एकाउंट में खुद पोस्ट किया है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर सदियों से सफेद कबूतर ही छोड़े जाते हैं, क्योंकि वे शांति, सौहार्द और भाईचारे के (Viral Video) प्रतीक हैं। वहीं काला कबूतर नकारात्मकता, शोक, संघर्ष और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि काले कबूतर छोड़ने पर अब सवाल उठ रहे हैं। पत्रिका इस वायरल वीडियो (Viral Video)की पुष्टि नहीं करती है।

इस मामले में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति वीरेन्द्र साहू ने कहा, मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। कार्यक्रम में मुझे जो कबूतर उड़ाने दिया था उसे आसमान में छोड़ा है।