CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को कबीरधाम के पिपरिया में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। जिसके बाद वे कबीरधाम में आयोजित एक मेले में पहुंचे। जहां वे बच्चों के साथ झूले का आनंद लेते नजर आए। बता दें कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे।