VIDEO: छत्तीसगढ़ के कानून व्यवस्था और लोहारीडीह मामले को लेकर कांग्रेस ने कवर्धा में सोमवार को बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया है। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
बता दें कि कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेट तोड़ दिया है और अब वे दूसरा बैरिकेट की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।
शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे कवर्धा शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जगह- जगह पर बैरिकेड लगाए गए हैं और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।