10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा

VIDEO: 100 एकड़ की गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर राख, रो पड़ा किसान

Kawardha News: गन्ने की फसल में लगी भीषण आग से 100 एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक हो गई। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Google source verification

Kawardha News: हंसते चेहरे मायूस हो गए, कुछ देर पहले जिन आंखों में चमक थी, वे आंसुओं से भर गई। जी हां एक किसान जो सालभर कड़ी मेहनत कर जीविकोपार्जन के लिए फसल उगाता है। जैसे-जैसे फसल काटने का समय नजदीक आता है। वैसे ही किसानों के आंखों में चमक बढ़ती जाती है, लेकिन एक ही पल में सारी सपने चूर चूर हो गए।

बता दें कि कवर्धा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मोहगांव में गन्ने की फसल में भीषण आग लगने से 100 एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस आगजनी से 10 से अधिक किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।

किसान बेबस खड़े होकर देखते रहे

साल भर की मेहनत से उगाई फसल धुं-धुं कर जलते रहे और किसान बेबस खड़े होकर देखते रहे। वह चाह कर भी अपनी बर्बादी न रोक पाए। उस वक्त किसानों की आत्मा से क्या आवाज आ रही होगी। भीषण आग के चपेट जिन किसानों के गन्ने की फसल जल रहा था, उस वक्त उनकी क्या हालत होगी।

वह भगवन से प्रार्थना करेगा या उसे कोसेगा। आखिर इस बर्बादी का जवाबदार किसको ठहरायेगा। ऐसे सैकड़ों सवाल जिनका कोई जवाब नहीं है। देखा जाये तो जो जल रहा था वो आग नहीं वो सिर्फ और सिर्फ किसानों के सपने थे। उनके अरमान थे जो उनके ही आंखों के सामने राख में तब्दील होते जा रहे थे।