6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर मोघट थाने में हंगामा, सड़क पर भगदड़ मची, राह चलते लोगों से भी मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर गुरुवार को मोघट थाने में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित मुस्लिम समाज के युवकों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारी युवकों ने पुलिस के बीच झूमाझटकी होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान युवकों ने थाने पर पथराव कर राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट की।

Google source verification

थाना प्रभारी और आरक्षक के साथ अभद्रता

प्रकरण दर्ज करने के बाद भी युवक थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान समझाने आए आरक्षक शेखर चौहान के साथ झूमाझटकी कर धक्का दे दिया। यह देख वहां खड़े थाना प्रभारी धीरेश धारवाल युवकों को समझाने लेकिन वे भी उन्हें धक्का देने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मी भीड़ को थाने से बाहर करने लगे थे। तभी युवकों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लए हलका लाठी चार्ज कर दिया।

वाहनों को गिराया, चप्पलों का लग गया ढेर

पुलिस की लाठी चार्ज से भगदड़ मंच गई। इस बीच नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य और पदमनगर थाना प्रभारी जगदीश जमरा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आते से ही लाठियां भाजी। जिसके बाद सड़क चप्पलों से पट गई। भाग रहे युवकों ने बाइक व स्कूटी भी फेंक दी।

राह चलते लोगों के साथ की मारपीट

पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद युवकों ने राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट की। दूबे कालोनी निवासी इशिका विश्वकर्मा अपने छोटी भाई के साथ नवचंडी मंदिर बुआ के घर जा रही थी, तभी नेहरू स्कूल के एयू चौराहे पर भीड़ में शामिल युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उसे थप्पड़ मारे, जिसके बाद इशिका वहां से घर आ गई। परिवार के साथ मोघट थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया। इसी तरह से युवकों ने एक कार चालक के साथ भी मारपीट की।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने बताया कि इंस्टाग्राम आइडी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले एक पोस्ट वायरल हुई थी। उस पोस्ट को लेकर मुजाहिद कुरैशी थाने पर प्रकरण दर्ज करवाने आए थे। उस पर सुनवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी को राउंड-अप कर लिया है। बाद में कुरैशी के साथ बहुत सारे लोग आए हुए थे। वे यहां नाजायज तरीके से मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस पर दबाव बना रहे थे। तीनों थानों के पुलिस बल ने िस्थति को काबू किया है। अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है।