5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

प्रेम प्रसंग में मौसी के लड़के पर जानलेवा हमला, मौसेरे भाईयों ने गले व गाल पर मारे चाकू

प्रेम प्रसंग के एक मामले में युवक की जान पर बन आई। मौसी के लड़कों ने हत्या करने की प्रयास से उस पर चाकू से वार किए। गले व गाल पर चाकू मारा है। युवक के गले में करीब 25 टांके आए हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

Google source verification

घटना धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मथेला की है। जिला अस्पताल में भर्ती अमर पिता चेतराम सावनेर निवासी मथेला का कहना है कि वह सुलगांव में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम संबंध है। हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं। बुधवार को युवती माता पिता घर छोड़ उसकी मर्जी से मेरे घर आ गई थी। रात करीब 3.15 बजे सभी परिवार के लोग अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। तभी उसे किसी ने आवाज दी।

घर के बाहर किया जानलेवा हमला

अमर ने बताया कि उसने घर से बाहर आकर देखा तो युवती का रिश्तेदार रविंद्र, विकास, आकाश और विशाल खड़े थे। उसे विकास, आकाश व विशाल ने पकड़ लिय। आरोपी उसके मौसी के लड़के है। तीनों ने उसे पकड़कर रखा और रविंद्र ने पेंट की जेब से चाकू निकालकर गले व चेहरे पर चाकू से वार किए। उसने शोर मचाया तब घर के अंदर से युवती व परिवार के लोग बाहर आए, उन्हें देख आरोपी वहां से भाग गए।

– अमर की शिकायत पर आरोपी रविंद्र पिता कमल निवासी पोखरवाड़ी, विकास पिता तुलाराम निवासी भोगावा, आकाश पिता तुलाराम और विशाल पर प्रकरण दर्ज हुआ है। हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। – निरीक्षक गंगा प्रसाद वर्मा, धनगांव थाना प्रभारी।