दोपहर करीब 12 बजे की घटना हैं। गेटमैन ने ट्रेन के लिए गेट को बंद कर दिया था। इससे गेट के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ट्रेन के निकलने के बाद गेटमैन ने गेट खोलने लगा। तभी एक पिकअप वाहन ने जल्दी में निकलने के लिए प्रयास में गेट का बेरियर ही तोड़ दिया। इसके बाद ड्राइवर वहां से पिकअप को भगा ले गया। बेरियर नीचे लटक जाने से वाहनों की आवाजाही पुरी तरह से बंद हो गया। दोनों तरफ बस, ऑटो, कार व दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चे भी जाम में अपनी साइकिल व स्कूटर के साथ फंसे रहे।
आरपीएफ पुलिस ने संभाली िस्थति
आरपीएफ थाने से भी दो पुलिसकर्मी लालचौकी रेलवे गेट पर पहुंचे। दोनों ने जाम में फंसे वाहनों को निकालते रहे। इधर बेरियर के टूटे हिस्से को खंबे से निकालने में रेलवे कर्मचारी लगे हुए थे। करीब आधे घंटे में उन्होंने टूटा हिस्सा निकाल लिया। यह एक तरफ मूड गया था। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाकर ट्रेक को खाली करवा दिया।