
अस्पताल में जनजागृति रैली को विधायक पति मुकेश तनवे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, नोडल अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. अतुल माने, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पर्व तिवारी, चिकित्सक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। रैली के माध्यम से रक्तदाताओं को जागरूकता का संदेश देते हुए रक्तदान करने की अपील की गई। रैली नगर निगम, बॉम्बे बाजार, बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन से मछली बाजार, जलेबी चौक से होती हुई जिला चिकित्सालय परिसर में समाप्त हुई।
शिविर में 27 यूनिट रक्तदान हुआ
नोडल अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. माने ने बताया कि जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें 27 यूनिट ब्लड मिला है।