घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। कार क्रमांक एमपी 09-जेडएस-8787 फर्राटे भरते हुए नक्षत्र गार्डन के सामने से गुजर रही थी। तभी ड्राइवर से कार अनियंत्रित होकर पास ही एक चाय-नाश्ते की गुमटी में घुस गई। कार को आता देख गुमटी के पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। कार की टक्कर शिवराज यादव, जुनैद खान और राज पिता लालचंद घायल हुआ है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी लगते ही पदमनगर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे गए थे। कार की टक्कर से गुमटी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कार चलाने सिखने के दौरान यह हादसा हुआ है।