19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

एबीवीपी का अनोखा प्रदर्शन, छात्र नेताओं ने कलेक्टर के सामने गेट पर भैंस को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। छात्र नेता कलेक्टर कक्ष के सामने प्रशासन के नाम पर भैंस को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता कार्यालय पहुंचे । गेट पर प्रदर्शन का नजारा देखकर दंग रह गए। कलेक्टर किनारा कर कार्यालय में चले गए।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। छात्र नेता कलेक्टर कक्ष के सामने प्रशासन के नाम पर भैंस को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता कार्यालय पहुंचे । गेट पर प्रदर्शन का नजारा देखकर दंग रह गए। कलेक्टर किनारा कर कार्यालय में चले गए।

अनोखा प्रदर्शन, न्याय दो का लगाए नारे

सिविल लाइंस एरिया में पूनमचंद्र गुप्ता कॉलेज में मनमानी फीस वृद्धि की गई। प्रशासन की उदासीनता और कॉलेज की अव्यवस्था के खिलाफ छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। नगर मंत्री दीपांशु पटेल, हर्ष वर्मा, अजय बंजारे समेत अन्य छात्र कलेक्ट्रेट में भैंस लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। छात्रों के अनोखे प्रदर्शन को देखने कर्मचारी बाहर आ गए। इस बीच कलेक्टर ऋषव गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर के सामने ही पोर्च के नीचे भैंस के पीठ पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पोस्टर चस्पा कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। न्याय दो के नारे भी लगाए।

छात्र बोले, प्रशासन को चार बार दे चुके ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि प्रशासन को तीन माह के भीतर चार बार ज्ञापन दिया गया। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 5वीं बार भैंस को ज्ञापन दिया गया। छात्रों ने कहा कि टिक्कड़ केंटीन में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। यहां छात्रों को खतरा रहता है। इसकी जांच की जाए। परिसर में तीन स्कूल व एक कॉलेज भी है। कैंटीन के नाम पर होटल चलाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच कार्रवाई की जाए।

ये छात्र नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान अभाविप विभाग छात्रा प्रमुख ज्योति यादव,जिला संयोजक अजय बंजारे,दक्ष खंडेलवाल, सिद्धि पराशर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये हैं प्रमुख मांगे

-कॉलेज में लैब की उचित व्यवस्था की जाए।

-कॉलेज में शासन के मापदंड के तहत शिक्षक रखे जाए।

-कॉलेज प्रबंधन मनमानी फीस वृद्धि कर रहा, रोक लगाई जाए।

-कैंटीन के नाम पर निजी रेस्टोरेंट चल रहा, जांच कराई जाए ।

-कॉलेज को बीएड बताते हैं जबकि डिग्री कॉलेज है।

-कॉलेज में महिला सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।

-टॉयलेट की रेगुलर सफाई की जाए।