15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

ढाबों पर अवैध शराब सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 18 पेटी शराब जब्त

ढाबों पर अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वाला संजय नगर का एक युवक पकड़ाया है। शहर के बाहर ढाबों पर आरोपी युवक शराब पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपी से 12 पेटी अंग्रेजी और 6 पेटी देशी शराब जब्त की है।

Google source verification

पदमनगर पुलिस को कुछ समय से संजय नगर का रहने वाला चेतन पिता राजू यादव के बारे में सूचना मिल रही थी कि वह अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। इसके बाद से पुलिस ने चेतन पर नजर रखना शुरू की। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे वह जैसी शराब की पेटी लेकर ग्राम रेहमापुर रोड पर पहुंचा है। यहां अपने ठिकाने पर गड्ढे में शराब की पेटियों को छुपा रहा है।

इस सूचना पर एसआइ हर्ष सोनगरे ने एएसआइ केमर रावत, आरक्षक नितिन विश्वकर्मा, अनिल बछाने और आनंद जांझोट को साथ रेहमापुर रोड पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी चेतन यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसआइ सोनगरे ने बताया कि आरोपी चेतन से देशी व अंग्रेजी शराब की 18 पेटी जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ

दोपहर में आरोपी चेतन को जिला न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से पदमनगर पुलिस को आरोपी को तीन दिन की रिमांड मिला है। इस मामले में शराब ठेकेदार व अब तक उसने कितने जगह शराब बेची इसका पता लगाया जाएगा। पुलिस ने आरोपी का पुराना रिकार्ड भी खंगाला है। उस पर पूर्व में अवैध शराब बेचने के 6 प्रकरण दर्ज है।