25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा फ्री करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
Play video

अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा फ्री करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बारा टोल प्लाजा पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला के साथ टोलकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया है। जिसमें अधिवक्ताओं के लिए टोल फ्री करने और टोल प्लाजाओं पर आमजन के साथ भी हो रही मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
Google source verification

सोमवार को जिला न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक अधिवक्ताओं ने रैली निकाली। यहां एडीएम केआर बड़ोले के समक्ष ज्ञापन का वाचन कर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन गंगराड़े ने कहा कि बाराबंकी के टोल प्लाजा पर हमारे अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों ने बेरहमी से मारपीट की। इसके विरोध में सभी अधिवक्ता जमा हुए हैं। इस मामले में गंभीरता से जांच की जाए।

पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए नेशनल व स्टेट सभी हाइवे पर टोल फ्री किए जाए। जिला अध्यक्ष रविंद्र पाथरिकर का कहना है कि टोल प्लाजाओं में आपराधिक प्रवृति के लोगों को कर्मचारी बनाकर रखा जाता है। हम आए दिन उनके द्वारा सामान्य लोगों के साथ भी मारपीट की घटनाएं होते देखते हैं। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।