17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
आंदोलन… मांगें नहीं मानी तो करेंगे कलमबंद, कम्प्यूटर बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल
Play video

आंदोलन… मांगें नहीं मानी तो करेंगे कलमबंद, कम्प्यूटर बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल

-ग्राम रोजगार सहायक, सहायक सचिव संयुक्त मोर्चा ने दी चेतावनी

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 03, 2025

अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सहायक संघ संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम केआर बड़ोले को सौंपा। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि लंबित मांगों का 15 दिन में निराकरण नहीं होने पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कलमबंद, कम्प्यूटर बंद, अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर अग्रसर होने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन पर रहेगी।

सोमवार को ग्राम रोजगार सहायक संघ, मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक संघ, पंचाय सहायक सचिव कर्मचारी संघ, संयुक्त मोर्चा ने स्टेडियम ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष रानू राजपूत सागर ने कहा कि रोजगार सहायक शासन की योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों में वरिष्ठ कार्यालय व आला अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर केवल ग्राम रोजगार सहायकों को टारगेट किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पद से पृथक करना, मानदेय रोकना, मानदेय कटौती जैसी कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध में प्रदर्शन कर लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सभी 8 मांगों को दोहराकर प्रशासन से 15 दिन में निराकरण करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेश यादव, बसंत पटेल, रामेश्वर गुर्जर, शैलेंद्रसिंह तोमर, प्रेमसिंह सहित बड़ी संख्या में रोजगार सहायक उपस्थित रहे।