30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
अमृत भारत ट्रेन… यात्रियों के लिए एक और सुविधा, पहली बार खंडवा स्टेशन पहुंची ट्रेन का स्वागत
Play video

अमृत भारत ट्रेन… यात्रियों के लिए एक और सुविधा, पहली बार खंडवा स्टेशन पहुंची ट्रेन का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रेल को बनारस पुणे अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को प्रथम बार खंडवा स्टेशन पर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। प्लेटफार्म क्रमांक एक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Apr 30, 2026

जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
वहीं, प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंची ट्रेन का स्वागत करने के बाद मंत्री विजय शाह, जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, विधायक नारायण पटेल, छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

19 कोच में 11 जनरल, 8 स्लीपर
ट्रेन बुधवार दोपहर 1.15 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। यहां ट्रेन के लोको पायलट का स्वागत माला से किया गया। खंडवा स्टेशन से ट्रेन के जनरल डिब्बों में सात यात्रियों ने अपना सफर शुरू किया। उल्लेखनीय है कि ट्रेन में कुल 19 कोच है, जिसमें 11 जनरल और 8 स्लीपर है, इस ट्रेन में कोई भी वातानुकूलित डिब्बा नहीं जोड़ा गया है। यहां तक की पैंट्री कार कोच भी नॉन एसी है। ट्रेन के लिए अभी आरक्षण भी शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल ये ट्रेन स्पेशल नंबर से चल रही है।