23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

महिला से ज्यादती का प्रयास, विरोध करने पर बेरहमी से हत्या, 2500 फोन नंबर सर्च के बाद पकड़े आरोपी

महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ है। करीब ढाई हजार फोन नंबर सर्च करने के बाद पुलिस 12वें दिन आरोपियों तक पहुंच पाई। आरोपी वही दो युवक निकले जिन्होंने महिला के साथ बैठकर शराब पी और नियत खराब होने पर उसके साथ ज्यादती करने का प्रयास किया। जब महिला ने अपने प्रेमी को उनका नाम बताने की बात कही तो आरोपी युवकों ने सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

Google source verification

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरतार किया है। दोनों ही पूर्व से महिला के परिचित थे। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। एसपी राय ने बताया कि आरोपियों के नाम प्रिंस उर्फ जप्पो पिता विनोद शर्मा निवासी नई मल्टी चीरा खदान और दीवाल उर्फ राधे पिता जगदीश कुचबंदिया निवासी सुंदर नगर है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पहले प्रिंस को छोड़ा था

राधे से एक बार पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एक चांटा मारने पर वह नीचे गिर गया था। उसने बीमार होने का बहाना बनाया, पुलिस ने उसे छोड़ दिया था लेकिन उस पर नजर रखी जा रही थी। वह जल्दी ही पुलिस के हाथ लग गया।

दूसरी बार में सिर पत्थर से कुचला

महिला के विरोध करने पर उसके सिर में पत्थर मार दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। दोनों आरोपी पैदल ही मल्टी आ गए। दोनों को लगा की वह अगर जिंदा बच गई तो उनकी शिकायत कर देगी, इसके बाद दोनों वापस आए और महिला के सिर पर चार से पांच बार पत्थर मारा और चेहरा भी पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद प्रिंस वापस मल्टी आ गया, वहीं दूसरा आरोपी राधे बाइक से नासिक फरार हो गया।

महिला के मना करने पर दुष्कर्म का प्रयास

20 जून रात करीब 8 बजे मृतका को चीरा खदान मल्टी के पास से उसकी स्कूटी पर बैठाकर आरोपी प्रिंस और राधे रामनगर शराब दुकान गए। वहां से सुनसान जगह बैठकर शराब पी। आरोपियों ने महिला के साथ गलत करना चाहा तो उसने मना कर दिया। उसने कहा की वह जेल में बंद अपने प्रेमी को दोनों के बारे में बता देगी। महिला के मना करने पर भी दोनों ने उसके साथ ज्यादती करने का प्रयास किया।