
नर्मदा नदी में रविवार को मगरमच्छ दिखाई दिया। नाव पर सवारी घुमाने के दौरान नाविकों ने इसे देखा और वीडियो भी बनाया। चट्टानों से रिसकर पर गिरते पानी के बीच नदी तल की चट्टान पर आराम करते हुए यह मगरमच्छ बच्चा दिख रहा है। नाव पास पहुंचने पर चट्टान से छलांग लगाकर वापस नर्मदा जी में जाते हुए दिखाई दिया।
मगरमच्छ के बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद यहां नर्मदा में स्नान करने वालों में दहशत का माहौल है। लोग डेम के पास बने घाटों पर स्नान करने से डर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व लगभग एक वर्ष पहले भी मगरमच्छ को देखा गया था। वहीं, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के सामने के घाटों पर पिछले कुछ दिनों से पानी की सतह पर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखी जा रही है।
मछलियां मरने की जांच करांगे
ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र डप्टी रेंजर आनंदराम खांडे ने बताया की मछलियां क्यों मर रही हैं इस की जांच की जाएगी। एनएचडीसी, नगर परिषद को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं उन्होंने मगरमच्छ के विषय में कहा की सर्चिंग कर रेस्क्यू किया जएगा। पिछले वर्ष भी दिखे मगरमच्छ को रेस्क्यू कर अन्य जगह छोड़ा गया था।