महादेवगढ़ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत बुधवार को तीसरा अभिषेक पंचामृत से संपन्न हुआ। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन एवं पंचामृत से अभिषेक कराया गया। शिव विवाह के आयोजन में चारुलता यादव की अध्यक्षता में निकलने वाली शिव बारात से पहले सारे वैवाहिक कार्यक्रम महादेवगढ़ मंदि में किए जा रहे है।
समिति सदस्यों ने बताया कि 12 फरवरी को शाम 4 बजे मंदिर परिसर में बन्ना-बन्नी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मातृशक्तियों द्वारा भगवान शिव-पार्वती विवाह से संबंधित पारंपरिक वैवाहिक मंगल गीत गाए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से भोले की बारात के स्वागत का उत्साह व्यक्त किया जाएगा। समिति के अनुसार 13 फरवरी को भगवान महादेव का गंगाजल से विशेष अभिषेक एवं मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भगवा पताकाओं से भगवामय हुआ शहर
श्री दादाजी दरबार से निकलने वाली भोले की बारात को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महादेवगढ़ मातृशक्ति ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में सजावट का कार्य जारी है आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति जुटे हुए हैं। भगवा पताकाओं से शहर भगवामय हो गया है। बुधवार को पंचामृत अभिषेक के अवसर पर अनुष्का निखिल देवारे, रागिनी संजय सज्जन, रिंकी राहुल मोरे, लक्ष्मी निगम पटेल, सूर्या स्वप्नदीप सोलंकी, आशा राठौर, अरुणा राठौर, सावित्री राठौर, मोना पंवार, शारदा शर्मा, स्नेहा पाराशर, सुषमा बाहेती, पूजा जायसवाल, मीना जायसवाल, अर्चना मौर्य, नवीनचंद्र नागड़ा, प्रीति वर्मा, हेमलता वर्मा, मोनू गौर, हरीश आसवानी, विनोद अग्रवाल एवं विशाल पासी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।