15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
भोले की बारात… गूंजे शिव विवाह के मंगल गीत, हुआ बन्ना-बन्नी का आयोजन
Play video

भोले की बारात… गूंजे शिव विवाह के मंगल गीत, हुआ बन्ना-बन्नी का आयोजन

-आज भोलेनाथ को लगेगी मेहंदी, कल हल्दी, शिवरात्रि पर होगा शिव विवाह का आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 13, 2026

महाशिवरात्रि पर महादेवगढ़ मंदिर में शिव विवाह के आयोजन को लेकर वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को बन्ना-बन्नी का आयोजन हुआ। वि_ल मंदिर महिला मंडल ने वैवाहिक मंगल गीतों से महादेवगढ़ मंदिर में भक्ति का माहौल बना दिया। महाशिवरात्रि पर श्री दादाजी दरबार से महादेवगढ़ मंदिर तक भोले की बारात निकाली जाएगी।

गुरुवार को बन्ना-बन्नी के तहत वि_ल मंदिर महिला मंडल की मातृशक्ति ने वैवाहिक मंगल गीत गाकर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को रिझाया। मंगल गीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। इस अवसर पर अर्चना मौर्य, मीना जयसवाल, ममता पांचाल, प्रेमलता पांचाल, उषा चांडक, मनोरमा तोमर, रमिला गंगराड़े, ज्योति गंगराड़े, मुन्नी सेन, आशा सेन, लता चांडक, सीमा पालीवाल, सुषमा बाहेती, रुक्मीणि बाई, रेखा वर्मा, संगीता राठौर,भोले की बारात अध्यक्ष चारुलता यादव सहित महादेवगढ़ मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

आज गंगाजल से अभिषेक, मेहंदी रस्म
महादेवगढ़ मातृशक्ति की सृष्टि दुबे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे महादेवगढ़ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के पश्चात मेहंदी रस्म का आयोजन रखा गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिला मंडल शामिल होकर उत्साहपूर्वक मेहंदी कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर में तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया गया है।