13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
भोले की बारात… भगवान भोलेनाथ के विवाह का आयोजन शुरू, गन्ने के रस से हुआ अभिषेक
Play video

भोले की बारात… भगवान भोलेनाथ के विवाह का आयोजन शुरू, गन्ने के रस से हुआ अभिषेक

-चार दिन गूंजेंगे मंगल गीत, हल्दी, मेहंदी की भी रस्में होगी पूरी -महादेवगढ़ में शिव विवाह को लेकर चल रहे आयोजन, 15 को निकलेगी भोले की बारात

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 10, 2026

महादेवगढ़ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर होने वाले शिव विवाह के आयोजनों की शुरुआत सोमवार से हुई। चारुलता यादव की अध्यक्षता में निकलने वाली भोले की बारात के अंतर्गत सोमवार को दूसरा अभिषेक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक किया गया। अभिषेक में नगर के अनेक जोड़ों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महादेवगढ़ में भगवान शिव-पार्वती के वैवाहिक आयोजन के तहत गन्ने के रस से अभिषेक पं. हिमांशु दफ्तरी, पं. तन्मय बरोले एवं पं. अश्विन खेड़े द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। अभिषेक के उपरांत चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि 21 जोड़ों द्वारा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया है। उन्होंने बताया कि भोले की बारात के अंतर्गत 11 फरवरी एवं 13 फरवरी को भोलेनाथ को मेहंदी और हल्दी लगेगी। साथ में ही अभिषेक आयोजित किए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को श्री दादाजी धाम से भगवान भोले की बारात निकाली जाएगी। जिसमें सभी नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

ये रहे उपस्थित
अभिषेक कार्यक्रम में शारदा शर्मा, संध्या गंधे, उज्ज्वला मुंद्रडा, सरिता महोदय, रश्मी गौर, योगिता माहेश्वरी, गुंजा माहेश्वरी, पूजा जयसवाल, अनिमा मंडल, निहारिका वर्मा, प्रीति कोगे, मोनू गौर, हरीश आसवानी, आशुतोष सोनी, रुक्मणी सावनेर, मोना पवार, विशाल माने, अर्चना अतुल अग्रवाल, विनीता अशोक बजाज, ममता भगवान मोहे, संगीता सचिन लहाने, माया भरत राठौड़, बसु रेवाराम टेमरनी, माया शंकर कनाडे, रानी लोकेन्द्र चौहान, गायत्री मुकेश मालवीय, मीना नरेन्द्र जयसवाल, रिद्धि जीतिक धनवानिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।