7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

दिव्यांग से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया केनरा बैंक का मैनेजर

लोकायुक्त पुलिस ने हरसूद में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक राधा रमन सिंह राजपूत को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। रिश्वत के रुपए लेकर शाख प्रबंधक ने टेबल पर रखे ही थे, तभी सिग्नल मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रिश्वत के रुपए से हाथ रंगने वाले शाखा प्रबंधक का कार्रवाई के दौरान पूरे समय चेहरे का रंग उड़ा रहा।

Google source verification

– लोकायुक्त पुलिस ने हरसूद में की कार्रवाई, रिश्वत के नोट से रंग गए हाथ, उड़ा प्रबंधक के चेहरे का रंग

मंगलवार को शाम में 5.30 बजे 6 बजे इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। बैंक का समय खत्म होने के बाद गार्ड ने चैनल गेट बंद कर दिया था। इस बीच तय समय अनुसार दिव्यांग विनोद लौवंशी निवासी रामपुरी रैयत बैंक गया। गार्ड ने उसे देख चैनल गेट खोल दिया।इधर लोकायुक्त की टीम डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक सचिन पटेरिया, आरक्षक विजय सेलार, अनिल परमार, पवन पटोरिया, टाइपिस्ट प्रभात मोरे, चालक शेरसिंह ठाकुर बाहर मौजूद रहे। विनोद ने शाखा प्रबंधक राधा रमन सिंह राजपूत को रिश्वत के पांच हजार रुपए दिए और मोबाइल से एक मैसेज लोकायुक्त टीम को भेज दिया था।

चैनल गेट खुलते ही बैंक में घुसी पुलिस

टीम बाहर खड़े हाकर चैनल गेट खुलने का इंतजार करती रही। बैंक के अंदर से जैसे ही कुछ लोग बाहर निकले, टीम अंदर घुस गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक राधा रमन सिंह राजपूत रुपए लेकर टेबल पर रख दिए थे। लोकायुक्त ने उसे रंग हाथ पकड़ लिया। आरोपी राधा रमन को पकड़कर सरकारी रेस्ट हाउस लाया गया। यहां आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिससे उसके हाथ का रंग गुलाबी हो गया।

दिव्यांग विनोद लौवंशी ने बताया कि आचार्य विद्यासागर योजना के तहत दूध डेयरी निर्माण के लिए शासन से 6 लाख रुपए मिलना थे। राशि खाते में डालने के एवज में शाखा प्रबंधक द्वारा 75,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इसी शिकायत उसने लोकायुक्त पुलिस इंदौर में की थी। उसने पहले ही शाखा प्रबंधक को 10 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद भी वह शेष रुपयों के लिए परेशान कर रहा था। आज वह उसे दूसरी किस्त के 5 हजार रुपए देने तय हुआ था। वहीं तीसरी किस्त राशि खाते में अनुदान आने के बाद देना थी। उसने बैंक प्रबंधक को उससे रिश्वत लेते पकड़वाया है।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक राधा रमन सिंह राजपूत रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है।