25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
बच्चों ने अपने हाथों से बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमा, माथे से लगाकर ले गए घर
Play video

बच्चों ने अपने हाथों से बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमा, माथे से लगाकर ले गए घर

-जिला प्रशासन ने मेेरे घर मेरे गणेश जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 13, 2025

पीओपी की प्रतिमा विसर्जन से होने वाले पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पीओपी की प्रतिमा निर्माण, बिक्री पर रोक लगाई है। साथ ही मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को हॉली स्पिरिट स्कूल में मेरे घर, मेरे गणेश जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में बच्चों सहित पालकों ने भी अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाकर प्राकृतिक रंगों से रंगा और माथे से लगाकर अपने घर ले गए।

कार्यक्रम में विधायक कंचन तन्वे, महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद थे। अतिथियों ने भी कार्यशाला में मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण करना सीखा। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा हम सभी के सामूहिक प्रयासों से खंडवा जिला शीघ्र ही “प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से मुक्त जिला” बनने का गौरव प्राप्त करेगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि हम घर में ही मिट्टी की मूर्ति बनाएं और प्राकृतिक रंगों से उसे रंगे, तो भगवान गणेश और अधिक प्रसन्न होंगे। कार्यक्रम में विधायक, महापौर ने भी बच्चों को मिट्टी के गणेश प्रतिमा घरों में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।