20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
कांग्रेस ने का आरोप… महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन लागू करना चाह रही थी सरकार
Play video

कांग्रेस ने का आरोप… महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन लागू करना चाह रही थी सरकार

-लगाया केंद्र सरकार पर साजिश का आरोप, कहा -वर्ष 2023 में पास हो गया था महिला आरक्षण बिल, तुरंत लागू हो

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Apr 20, 2026

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को लोकसभा में बहुमत नहीं मिलने पर भाजपा ने विपक्ष को इसका जिम्मेदार ठहराया है। जबाव में कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन लागू करने की साजिश बताया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विपक्ष की एकजुटता ने विफल की मंशा
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता ने केंद्र सरकार की मंशा को विफल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, जिससे बिना जातीय आंकड़ों के राजनीतिक समीकरण साधे जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने यह रणनीति बनाई थी कि यदि बिल पास नहीं होता तो विपक्ष को महिला विरोधी बताया जाएगा और पास होने पर परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ उठाया जाएगा। प्रतिभा रघुवंशी ने सवाल उठाया कि 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण बिल को अब तक लागू क्यों नहीं किया गया।