
बाघनगर-ओंकारेश्वर क्षेत्र में आदिवासी परिवारों को कथित रूप से जबरन बेघर किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस खुलकर आदिवासी समुदाय के समर्थन में सामने आई है और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के आदिवासियों को उनके घरों से हटाना पूरी तरह अनुचित है। पार्टी ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि यदि किसी कारणवश विस्थापन आवश्यक है, तो पहले प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उनके मकान, जमीन और अन्य संपत्तियों के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाना भी अनिवार्य है।