12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

डीएनए के सैंपल, कपड़े और विसरा सीज, दो दिन में मिल जाएगी डीएनए रिपोर्ट

गेंगरेप कर महिला की हत्या से जुड़े आर्टिकल्स डीएनए, प्रोफाइलिंग, कपड़े की जब्ती व विसरा सहित अन्य साक्ष्य सीज कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने एफएसएल डायरेक्टर से चर्चा कर दो दिन में रिपोर्ट देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही 30 दिन में ही पुलिस चालान पेश करने की तैयारी है। जिससे अपराधियों से शीघ्र सजा मिल सके।

Google source verification

खालवा पुलिस ने आरोपी हरि पिता रामचंद्र और सुनील पिता लालसिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन ऑफ क्राइम री-क्रिएट करेगी। यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इसके लिए 30 दिन में चालान भी पेश करने की तैयारी है।

10 लाख तक मदद मिलेगी

पीड़िता के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की गई है. जिसमें 50 हजार रुपए रेडक्रॉस और 50 हजार रुपए संबल योजना से दिए गए हैं। इसके अलावा मप्र अपराध पीडित प्रतिकर योजना से भी 10 लाख रुपए तक की मदद का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

रिमांड पर लिया है

गैंगरेप कर हत्या करने के मामले में आरोपी हरि और सुनील को रिमांड पर लिया है। पीएम रिपोर्ट मिल गई है। अब एडीएनए रिपोर्ट और विसरा जांच रिपोर्ट के लिए एफएसएल डायरेक्टर से संपर्क किया है। मामले को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखकर एक माह में चालान डायरी पेश कर दी जाएगी। – मनोज कुमार राय, एसपी