सर्वे टीम के प्रेम बघेल और अशोक तिवारी बुधवार दोपहर आलीराजपुर से ड्रोन सर्वे करते खंडवा पहुंच कर सर्वे पूर्ण किया। समाजसेवी सुनील जैन,रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और भानु भाई पटेल ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा रेल विभाग के कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा खंडवा से आलीराजपुर 260 किमी नई रेल लाइन का सर्वे करवाया जा रहा था।
जुलाई 2024 में इस मार्ग के लिए सर्वेक्षण को रेल मंत्रालय ने 6.25 करोड़ राशि से स्वीकृति दी थी। उसके बाद वेस्टर्न रेल द्वारा सर्वे कंपनी नियुक्त कर सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया। समाजसेवी सुनील जैन, रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और भानु भाई पटेल ने बताया अलीराजपुर से होकर नानपुर, कुक्षी, सिंघाना, बड़वानी, अंजड़, जुलवानिया ,खरगोन, भीकनगांव बरुड़, पांझरिया, जामली बडगांव होकर टिगरिया के बडगांव गुर्जर रेल स्टेशन पर नई लाइन जोड़कर खंडवा तरफ एलाइनमेंट का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है।
रेल विभाग वडोदरा में संग्रह रिपोर्ट करेगा तैयार
पूर्व में जमीनी सर्वे लिया गया था अब ड्रोन की सहायता से सर्वे कर आंकड़े, भूमि संबंधित नक्शे, डिजाइन रेल लाइन बिछाने का मार्ग तय किया है। अब सभी सर्वे के दस्तावेज का रेल विभाग वडोदरा में संग्रह कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी इस आधार पर डीपीआर बनाकर रेलवे बोर्ड भेजी जाएगी जिसमें एक महीना लगेंगे। रेल मंत्रालय मंजूरी की आगे करवाई करेंगे।