23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

हिंदुओं की घर वापसी के प्रयत्न ओर तेज होंगे -आलोक कुमार विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष

-ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा, दादाजी धाम में दर्शन के बाद ओंकारेश्वर रवाना

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 23, 2026

अरशद मदनी का बयान भीड़ के सामने दिया एक भडक़ाउ और गलतफहमी पैदा करने वाला है। विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं की घर वापसी का काम बहुत पहले से कर रही है और इसे अब तेज करने का प्रयत्न किया जाएगा। यहा बात विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार ने देवबंद के अरशद मदनी के बयान कि विहिप और केंद्र की भाजपा सरकार देश के 20 करोड़ मुसलमानों को हिंदू बनाना चाहती के संदर्भ में कही।

विहिप राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शनिवार को एकदिवसीय खंडवा प्रवास पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वें प्रणाम सिटी स्थित विहिप कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बोर्ड का लोकार्पण किया। इसके बाद सिंधी धर्मशाला में उन्होंने विभाग की बैठक ली, जिसमें खंडवा, ब्रह्मपुर और ओंकारेश्वर जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने मुख्य विषय संगठन को गति देने, संगठन के विभिन्न आयाम, विभिन्न कार्यों, गोसेवा, सेवा विभाग, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन पर अपने विचार रखे। इसके बाद वें श्री दादाजी धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां से वें ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या, विभाग मंत्री निलेश महाजन, विभाग सह मंत्री अजय चन्द्रे, जिला संगठन मंत्री विकास प्रजापति, जिलाध्यक्ष मानक अग्रवाल, जिला मंत्री विनीत सोनी व जिले एवं विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लव जिहाद को लेकर हम सतर्क
मीडिया से चर्चा के दौरान आलोक कुमार ने धर्म परिवर्तन को लेकर कहा कि मुस्लिम और इसाई दोनों ही हिंदुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं। इससे वापस अपने धर्म में लाना क्या गलत है। पूर्व में या अभी जिन हिंदुओं को भय से, लालच से, धोखे से धर्म परिवर्तन कराया गया है, विहिप उन्हें स्वधर्म में लौटाने के प्रयास तेज करेगी। लव जिहाद को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर हम सतर्क है। जहां भी ऐसी घटना सामने आती है, हम हिंदू बहन-बेटी के साथ खड़े होते है और उसे न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करते है। भोजशाला, काशी विश्वनाथ, मथुरा को लेकर उन्होंने कहा मामला कोर्ट में है, हमें इस देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास है। तीनों विषयों पर तर्क भी हमारे साथ है, तथ्य भी हमारे साथ है, हिंदू समाज इन तीनों मुकदमों में विजय प्राप्त करेगा।