26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
ग्रामीणों को धर्म और संस्कार से जोडऩे के लिए एकल अभियान की अनोखी पहल
Play video

ग्रामीणों को धर्म और संस्कार से जोडऩे के लिए एकल अभियान की अनोखी पहल

-अंचल स्तरीय भजन मंडली सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन -प्रथम स्थान पर राधा कृष्ण शिव मंडली उत्ताम्बी रही
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 09, 2026

धर्म और संस्कारों को बढ़ावा देने एकल अभियान ने अनोखी पहल की है। एकल अभियान संभाग मध्यभारत भाग मालवा अंचल खंडवा में रविवार को अंचल स्तरीय भजन मंडली सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंचल व्यास कथाकार रीताराम द्वारा दीप मंत्र हुआ। सत्संग कलाकारों ने ढोलक, हारमोनियम, कंजरी, मजीरा के साथ में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में आयोजन समिति के माध्यम से निर्णायक समिति द्वारा परिणाम जारी किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम राधाकृष्ण शिव मंडली उताम्बी, द्वितीय मंडली श्री राम मंडली गमनपुर, तृतीय मंडली जय मुठाआ तुकईथड़ रही। आयोजन समिति द्वारा तीनों भजन मंडलियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख नवनीत कर्मा, संभाग कार्यालय प्रमुख पप्पू सिंह नायक, संभाग गतिविधि प्रमुख बसंत चौहान, विभाग अध्यक्ष संस्कार शिक्षा योगेश कोटवाले, अंचल संरक्षक मोहिनी गुप्ता, अंचल अध्यक्ष आशीष पारे, अंचल अध्यक्ष महिला समिति आशा पांडे, अंचल सचिव सुनीता खंडेलवाल, मालवा भाग गतिविधि प्रमुख भैयालाल मोरै, भाग अभियान प्रमुख संतोष राठौड़, भाग कार्यालय प्रमुख नकुल भंडारी, अंचल अभियान प्रमुख संतोष राठौड़, संच सचिव मनोज चौरे सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।