2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
फैटी लिवर… फाइब्रोस्कैन से होने वाली सात हजार की जांच अस्पताल में हो रही नि:शुल्क, तीन दिन चलेगा शिविर
Play video

फैटी लिवर… फाइब्रोस्कैन से होने वाली सात हजार की जांच अस्पताल में हो रही नि:शुल्क, तीन दिन चलेगा शिविर

फैटी लिवर के संभावित मरीजों की फाइब्रोस्कैन जांच के लिए 1 से 3 मई तक मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में नि:शुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर खान-पान और जीवन शैली में बदलाव के परामर्श भी दिए। शिविर के पहले दिन 61 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, 51 की जांच की गई। दस मरीज खाना खाकर आए थे, जिसके चलते उन्हें जांच के लिए शनिवार को खाली पेट बुलाया गया है।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 02, 2026

फैटी लिवर जांच शिविर पुराने अस्पताल के कक्ष क्रमांक 18 और 19 में किया जा रहा है। दिल्ली से आई टीम में प्रोजेक्ट ऑफिसर पूजा जेपी, प्रोजेक्ट असिस्टेंट गजाला सैफी एवं फाइब्रो टेक्नीशियन साहिल वर्मा द्वारा जांच की गई। पहले दिन सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल ने शिविर का निरीक्षण किया और अपनी जांच भी करवाई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।

सामान्य लेकिन गंभीर समस्या
सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि फैटी लिवर एक बहुत सामान्य, लेकिन गंभीर समस्या के रुप में सामने आ रही है। फैटी लिवर की फाइब्रोस्कैन जांच करकेे फैट व फाइब्रोसिस का पता लगाया जाता है। यह एक आधुनिक, बिना दर्द और बिना सुई वाली जांच है। बाजार में इसकी जांच 7 हजार में होती है, लेकिन जिला अस्पताल में नि:शुल्क की जा रही है। जल्द ही फाइब्रोस्कैन मशीन के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। मशीन की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है, इसके विशेषज्ञ भी अलग होते है। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण व अल्कोहल तथा जंक फूड के परहेज से फैटी लिवर से बचा जा सकता है।